चन्दौली सकलडीहा,
जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने तहसील के विभिन्न क्षेत्र में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर और पंजीयन संबधित दस्तावेजों का मिलान किया। कई दुकानदारों की ओर से स्टॉक का मिलान नही कराये जाने पर कार्रवाई का संकेत दिया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मची है।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने तहसीलदार अनुराग सिंह और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और राजेन्द्र प्रसाद के साथ क्षेत्र केचहनिया,कमालपुर,गौसपुर,डेढ़ावल,नागेपुर,तेन्दुई और सकलडीहा में संचालित विभिन्न खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानदारों से स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन और रजिस्टे्रशन के बारे में जानकारी लिया।

दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से क्रय विक्रय रेट की जानकारी लिया। एसडीएम की औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार खाद वीज की काला बाजारी नहीं होने दिया जायेगा। हर दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर को मेंटनेंस रखने और दिखाने का निर्देश दिया गया है।
इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।







