सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग में 03 अक्टूबर 2025 को कमरे के अंदर मदरसा शिक्षक दानिश रजा की हुई हत्या का कोतवाल सिगरा संजय कुमार मिश्र ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दानिश रजा की पत्नी को अंधरा पुल के उसपार मीट मार्केट से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई अभियुक्ता को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए कोतवाल सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया की अभियुक्ता से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की शादी मृतक से वर्ष 2014 में मुस्लिम रीति रिवाज से सकुशल संपन्न हुई थी।
मेरे दो बच्चे एक लड़की उम्र 8 वर्ष व एक लड़का उम्र 5 वर्ष का है। मेरे पति शराबी नशेड़ी थे। शादी के बाद से ही मुझे आए दिन मारता पीटता था।रोज शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज करता था। जब मेरे बच्चे हुए तो उन्हें भी मारना पीटना शुरू कर दिया। नौकरी में होने के बावजूद भी सारे पैसे अपने घर वालों को देता था मेरी तथा मेरे बच्चों की देखभाल अथवा परवाह नहीं करता था। किसी चीज को मांगने पर मारपीट व गाली-गलौज रोज करता था और अपने परिवार तथा रिश्तेदारों के सामने और भी जलील करता था। मैं किसी तरह से तिल तिल कर जिंदगी जी रही थी। जब मुझे लगने लगा कि यह किसी भी समय मुझे तथा मेरे बच्चों को मार देगा।
फिर मैंने 02.10. 2025 की रात्रि में जब वह आगे वाले कमरे में रात को नशे में आकर सो गया तो मेरे दोनों बच्चे पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। तभी मैंने लोहे के बट्टे से उसके सिर पर प्रहार किया तो पहली बार वह उठकर फिर से गाली देना शुरू कर दिया और धमकी देने लगा कि बच गया तो तुमको और तुम्हारे बच्चों को भी मार डालूंगा। इसी जुनून में मैं लगातार उसके सर पर लोहे के बट्टे से तबतक प्रहार किया जबतक वह मर नहीं गया। जब वह बिस्तर पर गिर गया तो शरीर के अन्य भागों पर भी लोहे के बट्टे से चोट पहुंचाया ताकि वह जिंदा ना बचे। इन्हीं सभी बातों की वजह से मैंने अपने पति को जान से मार दिया
और बट्टे को दीवार में बनी आलमारी में रख दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता को धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज लल्लापुरा प्रशान्त शिवहरे महिला सब इंस्पेक्टर कुसुम, जयसवाल हे0का0 अनन्त कुमार, हे0का0 उमेश चन्द्र,का0 आशीष कुमार,का0 मन्तोष कुमार आदि शामिल रहे।







