वाराणसी
राजस्थान के कोटा निवासी हर्षेंद दीक्षित (38) 11 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे घर से निकलने के बाद से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह अक्सर काशी आने की बात करते थे, इसलिए आशंका है कि वह वाराणसी पहुंचे हों। उनकी लंबाई 5 फीट 11 इंच, रंग सांवला तथा माथे पर कट का निशान है।
अंतिम बार वह भूरी शर्ट और काली पैंट में घर की लिफ्ट से अकेले जाते हुए दिखाई दिए। उनके पास मोबाइल भी नहीं था। किसी को भी उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 8209222510 पर तुरंत सूचना दें।
रिपोर्ट- विजयलक्ष्मी तिवारी







