मीरजापुर
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-262/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 10.07.2026 को उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रमजान अली पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम तेन्दुआकलां थाना लालंगज जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 87,69 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617