दिनांक 31.08.2026 को थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में थाना जंसा पुलिस एवं मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो टीम द्वारा इण्डियन पब्लिक स्कूल, जंसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, असुरक्षा अथवा अन्य समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन 102, अग्निशमन सेवा 101, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध/फर्जी लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए बताया गया। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली गई। स्कूल प्रशासन को विद्यालय के मुख्य मार्ग एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा कम से कम 06 माह के बैकअप वाले डीवीआर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय की बसों के ड्राइवर एवं कंडक्टर की निगरानी एवं नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुना गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो टीम
उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अजय कुमार यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 मयंक सिंह, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अंशु पाण्डेय, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0उ0नि0 मंजू चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 ज्ञानेन्द्र सरोज, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 ओमप्रकाश, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 आस्था पाण्डेय, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 शालिनी, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 किरन यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।







