वाराणसी।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार जिला एवं तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करें तथा गंभीर मामलों का मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें।
साथ ही डीएम ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल की प्रतिदिन समीक्षा करने, लंबित शिकायतों पर स्वयं संवाद स्थापित करने और उनका शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 93
Total views : 73424