बांदा
आगामी यूपी टीजीटी परीक्षा के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शुक्रवार को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, टीएसआई निहाल सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष त्रिपाठी, यातायात पुलिस एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सड़क किनारे ईंट, गिट्टी, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री रखकर यातायात बाधित करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सामग्री हटाने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि भविष्य में सड़क पर अवैध रूप से सामग्री मिलने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
शहर भ्रमण के दौरान एएसपी शिवराज ने सड़क पर सब्जी की दुकानें लगाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों को भी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार सड़क से हटकर निर्धारित स्थान या किनारे पर ही अपनी दुकान लगाएं, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यूपी टीजीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 105
Total views : 73436