लखनऊ
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी प्रदेश में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
उपभोक्ताओं को इस वर्ष भी पुराने टैरिफ के अनुसार ही बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इस फैसले में प्रदेश के लगभग 3.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश लगातार 7 वर्षों तक बिजली दलों को स्थिर रखने वाला देश का पहला राज्य बन गया। किसके साथ ही सरकार ने ई- वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिन के समय इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर 20% तक की रियायत देने का भी फैसला किया है।
माना जा रहा है कि इससे हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को उपयोग में तेजी आएगी।
सरकार के इस निर्णय को आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योग और ई-वाहन क्षेत्र के लिए भी बड़ी राहत माना जा रहा है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







