उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक संगठन आई आई ए के पुनः राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर वाराणसी के उद्यमियों में उत्साह का संचार
इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन जो कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है जिसकी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में चैप्टर सक्रिय हैं एवं वर्तमान में 16500 से ज्यादा उद्यमी सक्रिय सदस्य हैं ऐसे प्रतिष्ठित संगठन का राष्ट्रीय महासचिव भारत कि सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के प्रमुख उद्यमी दीपक कुमार बजाज को नियुक्त किए जाने पर वाराणसी सहित पूर्वांचल के उद्यमीयो में खुशी की लहर दौड़ गई ।
दीपक कुमार बजाज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज अपना उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है राज्य में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई ) के प्रचार और विकास में आईआईए द्वारा काफ़ी काम किया जा रहा ।
मुझ पर संगठन द्वार फिर भरोसा जताने के लिए मैं संगठन के अध्यक्ष दिनेश गोयल जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, उद्यमियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उसका उचित निस्तारण करने के प्रयास करना मेरी प्राथमिकता में होगा । उद्योग के सहज संचालन में सक्रियता से कार्य करने का मेरा पूरा प्रयास होगा, आईआईए ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।
आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर॰ के॰ चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अनेक उद्यमियों एवं व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । उद्यमी समाज ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में उद्योग जगत को नई दिशा और मजबूती मिलेगी ।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529