वाराणसी, 2 जुलाई 2026।
नगर निगम, वाराणसी द्वारा जारी अतिक्रमण नोटिस के बाद खोजवां क्षेत्र के प्रभावित परिवारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं समान कार्रवाई की मांग की है।
प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें नगर निगम के राजस्व विभाग से नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें आराजी संख्या 410, मौजा सरायनंदन को शासकीय भूमि बताते हुए दो दिनों के भीतर अस्थायी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। उनका आरोप है कि जबकि मौजा संख्या 410 का क्षेत्र काफी विस्तृत है और वहां विभिन्न प्रकार के अन्य निर्माण भी मौजूद हैं, कार्रवाई केवल उनके टिन शेड पर की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि भूमि वास्तव में सरकारी है, तो पूरे मौजा क्षेत्र की पैमाइश कर सभी अवैध कब्जों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के समान कार्रवाई की जाए।
नगर निगम का पक्ष जानने का प्रयास
इस संबंध में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर कोई आधिकारिक बयान (बाइट) देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यदि नगर निगम का आधिकारिक पक्ष लेना है तो नगर आयुक्त का बयान नगर निगम मुख्यालय जाकर नगर आयुक्त से बातचीत कर सकते हैं।
प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि कार्रवाई निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी पर समान रूप से लागू हो। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530