अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले में अब FIR दर्ज हो गई है। बड़ी जानकारी यह है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह FIR दर्ज की गई है। FIR कुल 8 लोगों के खिलाफ लिखी गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा 306 चोरी से जुड़ी बताई जा रही है। धारा 316(5) criminal breach of trust यानी आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी है। वहीं 317(4) चोरी की संपत्ति खरीदने, बेचने या प्राप्त करने से संबंधित बताई जा रही है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच पहले से चल रही है। अब FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच में बदल गया है। बड़ा सवाल है कि FIR में जिन 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वे कौन हैं और जांच अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी?











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437