सकलडीहा,
चतुर्भुजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश यादव बुधवार की सुबह पांच बजे करीब सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच बलारपुर गांव से बारात से लौट रहे बाइक सवार की पीछा करते समय बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल होगये।
घटना के बाद परिजनों ने सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बलारपुर गांव में शादी विवाह का कार्यक्रम था। रात में बाराती और घरातियों के बीच विवाद होगया था।
चतुर्भुजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश यादव सुबह प्रतिदिन की भांति चतुर्भुजपुर से डैना की ओर टहलने के लिये निकले हुए थे। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार असंतुलित होकर खेत में गिर गया। पीछे से पीछा करते आ रहे बाइक की धक्के से सुबह टहल रहे बुर्जुग गंभीर रूप से चोटिल होगये।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायल बुर्जुग की पैर और सर में गंभीर रूप से चोट लगी है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जायेगी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437