नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 भाजपा पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा संजय गाँधी नगर में मधुबन लॉन से पहलाद ट्रेडिंग कंपनी तक आरसीसी नाला कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से क्षेत्रवासियों को पानी निकासी की समस्या आ रही थी। बरसात आते ही सड़क का पानी घरों में घुसता था। अपने सम्मानित क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए लाखों रुपए की लागत का नाला बन जाने से जल निकासी की समस्या का निवारण किया जा रहा है।
पार्षद श्री शर्मा ने कहा कि नगर महापौर एवं नगर निगम के सहयोग से निरन्तर वार्ड के सम्पूर्ण कार्यों का कार्य तेजी से हो रहा है।

इस दौरान पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रीय महिलाओं एवं माताओं से हालचाल लेते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। क्षेत्रीय रवि बाजपेई ने कहा कि मौजूदा पार्षद के द्वारा निरन्तर क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा हैं। तथा जल्द ही संपूर्ण वार्ड में वृक्षारोपण आम जनमानस के साथ वृहद स्तर पर किया जाएगा। भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रीय वरिष्ठ जनो का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ऋतिक शर्मा अमित भारद्वाज रवि बाजपेई दिनेश शुक्ला मोनू कुशवाहा अनूप गुप्ता अजय साहू शीतला प्रसाद कुशवाहा संदीप गुप्ता विजय वर्मा रोहित मिश्रा अनुज बाजपेई भानु ठाकुर गोलू बाजपेई पुत्ती लाल पाल राजीव गुप्ता विकास बाजपेई राजेश शुक्ला विकास मेहरोत्रा सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438