चंदौली सकलडीहा
क्षेत्र के बथावर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम वृक्ष पांडेय उर्फ अदालत पहलवान की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पुत्र रजनी कांत पांडेय पत्रकार की अगुवाई में शिष्यों समेत स्थानीय लोगों द्वारा गांव मे स्थित व्यायाम शाला पर उनके चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाई गयी। सर्वप्रथम बीर बजरंगबली की पूजा की गई उसके बाद शिष्यों ने गुरु की चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दसों जोड़ी बाल पहलवानों की कुश्ती हुई जिसमें पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पहलवानों ने बताया कि जोड़ी, गदा, कुश्ती के हरफनमौला रहे स्वर्गीय अदालत पहलवान जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी अपने नाम के साथ जनपद का नाम रोशन किया। वह ढाई मन का गदा एक ही हाथ से फेर दिया करते थे जो आज भी चिन्ह के तौर पर रखा गया है।
वह आसपास के गांव में कुश्ती कला सिखाने के लिए बुलाया जाए करते थे। दरियापुर, सरेहुवां, बथावर मे उनके अनेक शिष्य आज भी उन्हें स्मरण करते है, और पहलवानी के बल पर अच्छे पोस्ट पर कार्यरत है।
इस दौरान मौजूद शिष्यों मे बालकिशन पहलवान, मोहन पहलवान, कांता पहलवान, विक्रमा पहलवान, प्रभाकर पहलवान, अजीत पहलवान, राम अवतार पहलवान, नवीन पहलवान, जितेंद्र यादव पहलवान ने अपने गुरु द्वारा पहलवानी की कला से जुड़ी कई यादगार कुश्तीयों का जिक्र करके उनकी याद को ताजा कर दिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अर्जुन मौर्य, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवमूरत गुप्ता, शिव शंकर पाठक, गुड्डू गुप्ता, अभय कुमार पाठक ( शेरू) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438