सकलडीहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास खंड सभागार में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही थी।
ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के विकास तथा उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचे और कोई भी वंचित न रहे, यही केंद्र सरकार की मंशा है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
ब्लाक प्रमुख ने विकास योजनाओं को गाँवों तक पहुँचाने, कार्यों को निर्धारित समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लाभार्थियों के आवासों का निर्माण समय पर कराने के भी निर्देश दिए।
मेले में पंचायत विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, यूनियन बैंक, वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता विभाग और लघु सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।
इन स्टॉलों पर संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आईएसबी अनिल कुमार सिंह, प्रवीण यादव, मिथलेश गुप्ता, सतीश यादव, प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, टुनटुन सिंह, नवनीत प्रताप सिंह के �







