वाराणसी।
प्रमुख समाजसेवी व मंत्री शिवपुर रामलीला समिति के 27 वर्षों तक लगातार मंत्री रहे व स्थानीय व्यापार मंडल के संस्थापक मंत्री श्रवण सिंह का दोपहर अचानक हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।वे लगभग 75 साल के थे। वे नागरिक सुरक्षा संगठन में पोस्ट वार्डन के साथ डिविजनल वार्डेन से सेवा निवृत्त हुए,वे 40 वर्षो तक इससे जुड़े रहे। सिंह पत्रकारिता में भी लंबे समय तक रहे।
श्रवण सिंह के छोटे पुत्र राजीव सिंह रानू वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष है,जबकि बड़े पुत्र अजय सिंह भी उद्यमी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दोपहर अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें सारंग तालाब स्थित न्यूरो सिटी अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने उनकी इमेरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू की लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नही सके और अस्पताल में ही उन्होने अंतिम सांस ली।
उनके पार्थिव शरीर को शिवपुर स्थित पैतृक आवास पर लाया गया और लोगो के अंतिम दर्शन हेतु रखा गया है,जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ है।श्री सिंह अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।सिंह का अंतिम संस्कार औघड़ पद्दति से शनिवार प्रातः 6 बजे पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम घाट पर होना सुनिश्चित हुआ हैं।







