वाराणसी।
T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयनार्थ ट्रायल दिनांक 15 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे BHU बिरला ग्राउंड, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 29 सितंबर को जम्मू-कटरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस राष्ट्रीय महाकुंभ में देश के 28 राज्यों की टीमें सहभागिता करेंगी, जिनमें उत्तर प्रदेश पूर्वांचल, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना (हैदराबाद), गुजरात सहित अन्य राज्यों की टीमें शामिल होंगी। एसोसिएशन ने अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव अभिषेक कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438