रोहनिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र कुमार पटेल की हत्या के मामले में शनिवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पुलिस आयुक्त (सीपी) मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी से जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। इस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विधायक को आश्वस्त करते हुए बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा प्राप्त इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बात दे कि बीते सोमवार की रात जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र कुमार पटेल दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 500 मीटर पहले अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी में अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, पूर्व मेयर वाराणसी कौशलेंद्र पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल ,पार्षद गुड्डू पटेल, मकेश पटेल,सर्वेश पटेल,आनंद पटेल, जंगबहादुर पटेल, अवधेश पटेल,आदर्श पटेल,सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 16
Total views : 73454