चंदौली सैदुपूर
उत्तर प्रदेश किसान सभा की शहाबगंज मंडल कमेटी ने ग्राम भूसी में जनजागरण अभियान चलाकर किसानों और ग्रामीणों को बिजली व सिंचाई संकट के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बिजली का निजीकरण बंद करो”, “300 यूनिट बिजली मुफ्त करो” और “स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट, मंडल मंत्री नंदलाल, रामलाल जी मास्टर तथा महेश्वरी देवी ने गांव में जनसंपर्क कर लोगों को बिजली विभाग की नीतियों और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आगामी आंदोलन में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, जिस पर ग्रामीणों ने समर्थन का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में भूसी कैनाल की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे नलकूप बंद पड़ा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। नलकूप बंद होने के कारण किसानों की खड़ी फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
किसान सभा नेताओं ने जिलाधिकारी चंदौली एवं नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से मांग की है कि भूसी कैनाल की क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को तत्काल दुरुस्त कर नलकूप को चालू कराया जाए ताकि सूखती फसलों को बचाया जा सके।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सभा किसानों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।










Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 15
Total views : 73323