वाराणसी:
विप्र समाज, काशी के तत्वावधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर देवी अहिल्याबाई घाट पर भव्य दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया। शहर दक्षिणी के विधायक पं. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 51 बटुकों और ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया।
इस दौरान पूरा घाट “हर-हर गंगे” और वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि गंगा दशहरा का दिन मां गंगा के अवतरण का दिन है। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दान का विशेष महत्व है। बटुकों द्वारा किए गए दुग्धाभिषेक से लोक कल्याण और समाज में सुख-शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम में विप्र समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गंगा दशहरा पर काशी के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 4
Total views : 73312