चन्दौली सकलडीहा,
शासन की ओर से कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे यही हमारी जिम्मेदारी इस अभियान के तहत सकलडीहा सीएचसी पर सेामवार को स्टाफ नर्स और एएनएम को मास्टर टे्रन की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बच्चों को लगने वाली टीका के डोज और दवा की जानकारी दिया गया। इस मौके पर हीट वे एडवाइजरी का पालन करने को बताया गया।
जीरो डोज़ मुक्त क्षेत्र स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य कार्यक्रम के तहत सुबह प्रशिक्षण केन्द्र सीएचसी पर स्टाफ नर्स और एएनएम को हर बच्चें को समय से टीकाकरण कराने की अभियान शुरू कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी को जीरो डोज मुफ्त क्षेत्र के तहत बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं। हर हाल में बच्चों का चिन्हित करके टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया। अंत में हीट वे को देखते हुए सभी उपेन्द्रों पर सुरक्षित रहते हुए प्रसव पीड़ित महिला और बच्चों का समय से चिकित्सकी सेवा देने के बाद घर भेजने को बताया।
इस मौके पर सहायक शोध अधिकारी अमित कुमार मिश्र ,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर – उपेंद्र कुमार सिंह ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजनीकांत राय ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शाहीद आलम अंसारी,आभा चौधरी,सफलता देवी सहित अन्य रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 9
Total views : 73317