वाराणसी।
लोहता थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा में रविवार को डायल 112 टीम को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला भटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर महिला को सुरक्षित रूप से लोहता थाने लाया गया, जहां महिला उपनिरीक्षक मीना यादव ने महिला से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।
काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान रामरती पत्नी स्वर्गीय रामआधार निवासी ग्राम कटया, थाना सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए।लोहता पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते महिला को सुरक्षित संरक्षण मिला और उसे उसके परिवार से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 5
Total views : 73464