डोमरी के इस 350 बीघे में फैले विशाल मियावाकी वन की सुरक्षा और सेहत को लेकर निगम ने धरातल पर एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। पूरे वन क्षेत्र को मजबूत बाउंड्रीवॉल से सुरक्षित किया गया है, ताकि मवेशी या बाहरी तत्व अंदर न आ सकें। इस महावन की निगहबानी के लिए 42 सीसीटीवी कैमरों की ‘तीसरी आंख’ चौबीसों घंटे सक्रिय है, तो जमीन पर 14 सुरक्षा गार्ड मुस्तैदी से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

रात के अंधेरे को दूर करने के लिए फिलहाल 15 पोल पर स्ट्रीट लाइटें जगमगा रही हैं, जबकि 206 नए पोल लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। पौधों को मौसम की मार से बचाने के लिए एक लाख बांस की सपोर्ट स्टिक (सहारा लाठियां) लगाई गई हैं। सिंचाई के लिए छह बोरिंग मुस्तैद हैं, जो 630 स्प्रिंकलर (रेनगन) के जरिए पूरे वन क्षेत्र को रिमझिम फुहारों से सराबोर रखती हैं।
इसके अलावा, जल संरक्षण के लिए प्रस्तावित चार तालाबों में से दो तालाब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जो पौधों की जड़ों तक नमी बनाए रखने में जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445