वाराणसी :
शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित डाफी क्षेत्र की अशोकपुरम् कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में, सीरगोवर्धनपुर (वार्ड नंबर 23) के अंतर्गत अशोकपुरम् कॉलोनी में 53.97 लाख रुपये की लागत से नलकूप के रिबोर का कार्य शुरू होने जा रहा है।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को विधि-विधान से पूजन कर इस नलकूप रिबोर कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि निगम शहर के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं, विशेषकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को पानी की किल्लत से स्थाई निजात मिल जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438