मिर्जापुर।
खत्री समाज को एकजुट करने की कड़ी में अखिल भारतीय खत्री (क्षत्रिय) महासभा के पूर्व अध्यक्ष महेश जी कपूर द्वारा मिर्जापुर स्थित खत्री धर्मशाला में प्रेस वार्ता की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महेश जी कपूर ने समाज की एकता और राजनीतिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खत्री समाज को एकजुट होकर आगामी जनगणना में अपनी सही संख्या दर्ज करवानी चाहिए, जिससे समाज को उसका उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सके।
उन्होंने कहाकि पूर्व में खत्री समाज से बड़ी संख्या में विधायक, सांसद और मंत्री हुआ करते थे, लेकिन सामाजिक बिखराव और उदासीनता के कारण राजनीतिक क्षेत्रों में समाज की सहभागिता लगातार कम होती गई है।
महेश जी कपूर ने समाज के लोगों से अपील की कि वे आने वाली जनगणना में बढ़-चढकर भाग लें और अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक दलों से अपने हिस्से की भागीदारी की मांग करें। उन्होंने कहा कि यह समय समाज के जागरूक होने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का है।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व तीर्थराज प्रयागराज के रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में भी इसी क्रम में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी, जहां समाज को संगठित करने और जागरूक करने पर जोर दिया गया था।
प्रेस वार्ता में समाज के अजय मेहरोत्रा, अजय कुमार मैनी, सीता राम मेहरोत्रा, गोपाल दास टंडन, आचार्य अमित बहोरे, अनुज बहोरे, अंकित खत्री, मनोज मैनी, दीपक खत्री, चंद्रशेखर मैनी आदि उपस्थित रहे और सभी ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459