सकलडीहा, मिट्टी की अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त है। बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नरौली गांव में जेसीबी से मिटटी की खनन की शिकायत पर जांच के लिये पहुंच गये।
क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर बुलाकर जांच कराये जाने का निर्देश दिया।

मिट्टी की खनन की लगातार शिकायत मिलने को लेकर तहसील प्रशासन सख्त है। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण के दौरान नरौली गांव में जेसीबी से हो रहे मिट्टी की खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंच गये। किसान की ओर से अपने खेत का मिट्टी निकालकर अपने खेत में डालने की बात बताने पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से जांच कराये जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मिट्टी की अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। गणना में लगे शिक्षकों के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि किसी भी हाल में गणना में लगे प्रगणकों के अनुपस्थित होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सहित रवि तिवारी रहे।











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631