वाराणसी
पिंडरा फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा(घमहापुर) बीती रात अपने कारखाने से घर जा रहे थे। 36 वर्षीय नामक मनीष सिंह के कार से महिला को धक्का लगने के कारण आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने 8 नामजद सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एतिहातन के तौर पर कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।
भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह स्वर्गीय गुलाब सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर दोना पत्तल के कारखाने से रात्रि 10:00 बजे लगभग कार से घर लौट रहे थे। गांव में जाते समय गांव की महिला बिंदु देवी पत्नी सुरेंद्र प्रजापति को कार से धक्का लग गया, जिसके कारण उसके पैर शरीर और अन्य हिस्सों में चोट लग गई।
ग्रामीणों ने घटना के बाद आक्रोशित होकर मनीष सिंह को घेर लिया और गाली गलौज होने लगा और कुछ मनबढ़ो के कारण मनीष सिंह की बुरी तरह से पिटाई करने लगे कोई राड कोई डंडा कोई ईट पत्थर से मनीष सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।
घटना की जानकारी मनीष सिंह के परिजन को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, मरणासन्न अवस्था में पहले पीएचसी बसनी ले गए, जहां गंभीर अवस्था को देखते ही बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
वहीं घटना की सूचना पर एडीसीपी निपेंद्र कुमार, कार्यवाहक एसपी अंजनी राय, इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह, व बड़ागांव प्रवीण कुमार सिंह, मौके पर पहुंचे।
गांव का मामला होने के साथ हत्या की घटना के चलते अन्य थानों के पीएसी भी गांव में तैनात कर दी गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 8 नाम जड़ व7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सेम टी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को शिवपुरी मोर्चरी हाउस में ही रखवा दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स चप्पे – चप्पे पर तैनात कर दी गई है। वही आने जाने वाले हर लोगों पर पुलिस नजर रखने के साथ-साथ पूछताछ भी कर रही है। और बाहरी लोगों को गांव में आने के लिए डायर्वजन किया गया है।
ताकि भीड़ ना जूट सके। इस घटना को लेकर पुलिस सक्रिय हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है, मृतक के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हुआ है। वही रिश्तेदार व शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है।
इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अरुण कुमार सिंह के तहरीर पर आठ नामजद सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को हिरासत में लेकर अन्य आरोपितों को पुलिस तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459