कॉलेज कैंपस में छात्र की गोली मारकर हत्या मामले में एक बार फिर कॉलेज के छात्रों ने शुरू की आंदोलन
कॉलेज कैंपस में 20 मार्च को कॉलेज परिसर में गोली मारकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हुई थी हत्या
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश होकर एक बार फिर छात्र जिला मुख्यालय पर बैठे
छात्रों की मांग अभियुक्त मनजीत का भाई आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहा है हम लोगों को धमकी
वहीं छात्रों ने अपने खून से पत्रक लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की लगाई गुहार
छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सुबह कॉलेज परिसर से चलकर जिला मुख्यालय पर मुख्य गेट पर बैठकर खून से लिखा पत्रक जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया छात्रों का कहना है कि जिला प्रशासन हम लोगों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है
वही अभी तक कैंपस में किसके माध्यम से हथियार मुख्य अभियुक्त को दिया गया अभी तक उसका भी खुलासा पुलिस प्रशासन नहीं कर पाया अब हम लोगों का पुलिस प्रशासन के ऊपर से विश्वास खत्म हो चुका है
हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी मांग के संदर्भ में एक पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से उनके तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस पत्र पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करके हम लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।
रिपोर्ट रिम्मी कौर











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438