मिर्जापुर
मिर्जापुर स्थित माँ विंध्यवासिनी धाम में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन कर अपने समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
मंदिर परिसर में उनके आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। दर्शन-पूजन की संपूर्ण प्रक्रिया मंदिर के पुरोहित शिवम् द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, लोग उनसे आशीर्वाद लेने और सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438