उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन को लेकर शनिवार को वीआइपी ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा को अचानक हार्ट अटैक आया।
आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नकछेद नाथ कनौजिया अयोध्या के मूल निवासी थे।
प्रयागराज के यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र में बतौर उप निरीक्षक इन दिनों उनकी तैनाती थी। शनिवार को नैनी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में उनकी वीआइपी ड्यूटी लगाई गई थी।
इसी दौरान नकछेद नाथ कनौजिया की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तत्काल ही उन्हें लेकर लोग अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। हार्ट अटैक आने से मौत की बात कही गई।











Users Today : 1
Users This Year : 24719
Total Users : 37312
Views Today : 1
Total views : 73439