उनके समर्थन में काशी के अस्सी घाट पर उनके शिष्यों और सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया और इस पूरे आंदोलन को सफल बनाने के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना करके शंखनाद किया।
शंकराचार्य के शिष्य संजय ने कहा – वर्तमान में हिंदुओं की सरकार कहीं जाती है। उसके रहने के बाद भी गौ माता की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि यह जो गोविंदा की भारत भूमि है। उसे पर गौ माता का रक्त ना गिरे इसलिए शंकराचार्य ने बड़ा आंदोलन शुरू किया है। गौकशी से भारत को मुक्त करने के लिए वह लखनऊ से बड़ा शंखनाद कर रहे हैं उन्हीं के समर्थन में काशी में भी हम लोग एकत्र हुए हैं हम सभी मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि शंकराचार्य इस पूरे आंदोलन में सफल हो।
कांग्रेस में दिया समर्थन
कांग्रेस पदाधिकारी राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शंकराचार्य के समर्थन में हम सब यहां पहुंचे हैं और सिर्फ यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में लखनऊ में भी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं हम सभी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के समर्थन में है। आज काशी के गंगा घाट पर भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शंकराचार्य के सामने कई नियमों का हवाला देकर उनके कार्यक्रम को निरस्त करने का प्रयास कर रही है जो पूरी तरह से गलत है।











Users Today : 2
Users This Year : 24841
Total Users : 37434
Views Today : 2
Total views : 73634