लखनऊ
उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
जनसुनवाई, सीएम युवा योजना, लखपति दीदी कार्यक्रम, और पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी कार्यालय और उपजिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अधीनस्थ अधिकारी रहें उपस्थित।
जिन 10 जनपदों में सर्वाधिक शिकायतें स्पेशल क्लोज की गई, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
सीएम युवा योजना में 1.5 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 35,000 आवेदन शेष।
30 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश।
20 फरवरी को सभी जनपदों में वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित होंगे।
लखपति दीदी कार्यक्रम में जनपद और ब्लॉक स्तर पर गठित समितियों की बैठकें नियमित हों।
पीएम जन आरोग्य योजना में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति।
फरवरी माह के प्रथम 15 दिनों में 4,75,199 कार्ड बनाए गए।
सभी निष्क्रिय यूजर्स को सक्रिय करने के निर्देश।
पीएम सूर्यघर योजना में एक सुदृढ़ ईको सिस्टम विकसित हुआ।
प्रतिदिन लगभग 1,000 सोलर इंस्टॉलेशन हो रहे हैं।
सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी कार्यालयों को सोलराइज करने के निर्देश।
निदेशालयों और अन्य शासकीय भवनों में भी सोलर सिस्टम स्थापित हों।
मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को बधाई दी।
आजमगढ़, जौनपुर, हरदोई ने सीएम युवा योजना में लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण किया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने और लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617