रोहनिया।
रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।साथ ही सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के समीप स्थित ग्राम हरसोस, गंजारी, वीरभानपुर एवं हरपुर में हो रहे भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न किसानों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इसके अतिरिक्त पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में काशी द्वार परियोजना के अंतर्गत पिंडरा, पिंडराई, मानापुर, पुरारघुनाथपुर, बहुतरा, बेलवा, समोगरा, कैथौली सहित अन्य ग्रामों के किसानों की समस्याओं के संबंध में भी विस्तृत वार्ता की।











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578