मिर्ज़ापुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी धाम परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने लगातार दूसरी बार जरूरतमंद कन्या का शुभ विवाह संपन्न कराया। तीर्थ पुरोहित में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री आशुतोष पाठक,राणा मिश्रा व राम पाठक ने इस शुभ अवसर पर नवदंपति जोड़े को वैवाहिक जीवन सम्बंधित सभी
आवश्यक वस्तुएँ उपहार स्वरूप सप्रेम प्रदान की गई, तीर्थ पुरोहित आशुतोष पाठक ने कहा माँ विन्ध्यवासिनी भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह शुभ कार्य पूर्ण हुआ हर कन्या के जीवन में सुख,सम्मान और मंगल हो यही कामना करतें है यह सेवा,यह संस्कार, यह पुण्य सदैव समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540