मिर्जामुराद।
गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद समस्त छात्राओं व प्रवक्तागण द्वारा कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि, भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और सशस्त्र बलों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसी घटनाओं ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोर दिया है और युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने की।उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है,
जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर सचिव योगेश सिंह, प्रवक्ता डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह,डॉ. विजय सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, स्नेहा मिश्रा, राजेश सिंह, अमृता सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव समेत समस्त स्टॉप व छात्राएं मौजूद रहे।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535