बागपत
ग्राम पंचायत बाघू में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के पी मलिक और सुरेंद्र प्रधान के सानिध्य में शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ भरत झा ने ग्राम बाघू के मेधावी बच्चों को शिक्षण सामग्री तथा साटो टैब वितरित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के पी मलिक ने उतर प्रदेश के विकास कार्यों और बजट पर भी विस्तार से चर्चा की।
डॉ भरत झा ने कहा कि इस साटो टैब का उद्देश्य जल संरक्षण और जल की बचत से संबंधित है।
जल है तो कल है को मूलमंत्र मानते हुए कहा कि जल की बचत से हम अपना आने वाला कल सुरक्षित रख सकते हैं। बच्चों और ग्रामवासियों को भी जल बचत जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रेरित किया गया। के पी मलिक, सुरेंद्र प्रधान और ग्रामवासियों ने भी इस प्रयास के लिए डॉ भरत झा की जमकर सराहना की।
संचालन शेर सिंह गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नीरज कौशिक, राकेश जैन, वीरेंद्र दीक्षित, सत्येंद्र मौर्य, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार, कृष्णपाल, सुभाष चंद समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535