कोटवां बाजार, थाना लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई।

गश्त के दौरान कोटवां चौकी प्रभारी मोहम्मद परवेज, एसआई शशिकांत मिश्रा तथा कॉन्स्टेबल पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने कोटवां के साथ-साथ छितौनी, कोरउत और मंगलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459