वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदापुर पुलिस चौकी अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रही है। नवागत चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा और सेकंड प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह की जुगलबंदी ने पदभार संभालते ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा का बिगुल फूंक दिया है।
सड़कों पर उतरी पुलिस: पैदल गश्त से सुरक्षा का अहसास
वाराणसी पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में ‘फुल पेट्रोलिंग’ कर रहे हैं। आगामी महापर्वों को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। चंदापुर की गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और अराजक तत्व अपनी सीमा में रहें।
कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा”
मीडिया से बातचीत के दौरान चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा:
> “वाराणसी पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। हमारा लक्ष्य चंदापुर चौकी क्षेत्र को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाना है। क्षेत्र में किसी भी दोषी या अपराधी को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। हमारी टीम अपराधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।”
>
जनता के मित्र, अपराधियों के काल
चौकी प्रभारी ने यह भी साफ किया कि पुलिस पूरी तरह से जनता के साथ है। पुलिस का प्रयास है कि आम नागरिक बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाएं और अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक पुलिस के पास आएं। वहीं, आपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की रणनीति तैयार कर ली गई है।
क्षेत्रीय जनता ने भी पुलिस की इस सक्रियता और नवागत प्रभारी के कार्यशैली की सराहना की है।







