वाराणसी
बाबा बटौरा धाम सरकार के परम पूज्य मोहित बाबा जी का पावन जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।सुबह से ही संतों, साधु-महात्माओं और गणमान्यजनों का तांता लगा रहा। मोहित बाबा के गुरु दादा स्वामी नाथ महाराज जी ने सबसे पहले आशीर्वाद देते हुए कहा,की मोहित बाबा सच्चे अर्थों में उदासीन परम्परा के जीवंत प्रतीक हैं।
उनका प्रसन्न मुख और करुणा से भरा हृदय हर किसी को अपना बना लेता है।बाबा खुशीराम दुबे,रोहित गुरु जी, राहुल गुरु,रोहन गुरु, आशीष मिश्रा सहित सैकड़ों महंत, महात्मा और साधु-संतों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और दीर्घायु की कामना की। गोंडा सहित अनेक जिलों के माननीय समाज के प्रतिष्ठित जनों ने भी टेलीफोन, संदेश और व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
महंत मोहित बाबा अपने सरल, मिलनसार और सदा मुस्कुराते स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। दीन-दुखियों की सेवा, संत समाज की एकता और मानवता के कल्याण के लिए उनका हर पल समर्पित जीवन अनुकरणीय है। उनके सहज आशीर्वचन सुनकर हर आने वाला भक्त भाव-विभोर हो उठता है।
इस अवसर पर धाम में भजन-कीर्तन, भंडारे और आशीर्वाद का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। संत समाज ने कामना की कि मोहित बाबा यूँ ही संतों का मार्गदर्शन और मानवता की सेवा करते रहें।











Users Today : 27
Users This Year : 24716
Total Users : 37309
Views Today : 104
Total views : 73435