थाना भेलूपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी महोदय, प्रार्थिनी सरिता श्रीवास्तव उम्र 62 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दिनेश कुमार श्रीवास्तव निवासी सी.
21/F11 म्युनिसिपल कॉलोनी, लहुराबीर, बाराणसी की निवासिनी है। महोदय प्रार्थिनी द्वारा मौजा सराय नंदन परगना देहात अमानत, तहसील सदर, जनपद वाराणसी में स्थित आराजी नंबर मि. 737/3 क्षेत्रफल 2400 सहायर फीट बैंक द्वारा की गई नीलामी से क्रय की गई के उक्त भूमि की संपूर्ण नीलामी मूल्य को ऋण बसूली अधिकरण, भारत सरकार, इलाहाबाद में जमा किया गया एवं जिसके सापेक्ष सक्षम अधिकारी भारत सरकार द्वारा प्रार्थिनी के हक में विक्रय विलेख पंजीकृत किया गया।
जिस आधार पर प्राथमिक का नाम की प्रविष्टि राजस्व अभिलेख में हुई। प्रार्थिनी उक्त जमीन की पूर्ण स्वामिनी है। प्रार्थनिय के पति की मृत्यु हो चुकी है एवं प्रार्थिनी का भी लिवर ट्रांसप्लांट साल भर पहले हो चुका है। प्रार्थिनी अपनी उक्त जमीन को सुरक्षा की दृष्टि से चार दीवारी निर्माण का कार्य दिनांक 2 फरवरी 2026 को करा रही थी जो जमीन से करीब 3 फीट तक ऊंची बनाई जा चुकी थी। महोदय काम खत्म होने के बाद जब प्रार्थना अपने घर आ गई तो 8-10 की संख्या में उक्त मोहल्ले के ही निवासी पारस राजभर, दुगाँ राजभर, सूरज भारद्वाज व कुछ अन्य लोगों द्वारा प्रार्थिनी की नवनिर्मित बाउंड्री को तोड़ फोड़ दिया गया और प्रार्थिनी के ईंट, गिट्टी, बालू और सीमेंट को उठा कर ले जाया गया।
उक्त पारस राजभर, दुर्गा राजभर, सूरज भारद्वाज द्वारा कल दिनांक 2/2/2026 को सुबह प्रार्थनिय एवं उसके पुत्रों से धमकी देते हुए कहा गया था कि यदि इस जमीन को प्राप्त करना चाहती हो तो हम लोगों को रंगदारी टैक्स के रूप में 20 लाख रुपए देना पड़ेगा, यदि बिना दिए चार दिवारी का निर्माण करने की कोशिश की तो उसे बनने नहीं दिया जाएगा। उनकी बातों को अनसुनी कर प्रार्थिनी द्वारा अपनी बाउंड्री का निर्माण कराया गया सुबह अपने पुत्र के साथ प्रार्थिनी जब मौके पर पहुंची तो अपनी चार दिवारी को गिरी हुई
वह सभी सामान गायब देखकर देखकर हतप्रद रह गई प्रार्थिनी को मौके पर देखकर पुनः पारस राजभर दुर्गा राजभर सूरज भारद्वाज वह अन्य 8-10 लोग आकर प्रार्थिनी एवं उनके पुत्रों को गंदी-गंदी मां बहन की गाली देते हुए 20 लाख रुपए रंगदारी टैक्स की मांग करने लगे और और कहने लगे कि बिना पैसा दिए अगर निर्माण कराई तो जान से मार दिया जाएगा
प्रार्थनी तत्काल 112 नंबर कॉल करके पुलिस बुलाया तथा ए सी पी ऑफिस जा कर प्रार्थना पत्र दे कर एफ आई आर कराया उसके बाद भेलूपुर थाना अध्यक्ष पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दूसरी पार्टी से कागज मांगा गया जमीन का कागज नहीं देने पर थाना अध्यक्ष ने कार्य को पुनः शुरू करवा दिया और मौके पर खोजवा चौकी इंचार्ज विनय कुमार टीम के साथ मौके पर मौजूद है।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529