मीरजापुर
श्री बूढेनाथ मन्दिर प्रांगण में पालकी यात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मन्दिर के महंत डॉ योगानंद गिरि जी ने पालकी यात्रा समिति एवं सभी शिव भक्तों से पालकी यात्रा की भव्यता के लिए तैयारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए यात्रा प्रभारी गौरव ऊमर ने कहा की ये पालकी यात्रा नौ दिवसीय कार्यक्रम है शिवरात्रि पर्व से नौ दिन पूर्व जिसमें सात दिन अलग-अलग रूद्राभिषेक किया जाता है। अन्तिम के दो दिन मेहंदी और हल्दी का कार्यक्रम आयोजित होना है।
कार्यक्रम संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा की नगर के सभी शिव भक्त पालकी यात्रा का स्वागत एवं पुष्प वर्षा की तैयारी सुनिश्चित करें।
महिला प्रमुख दीपा ऊमर ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहाकि हल्दी एवं मेहंदी का आयोजन भव्य तरीक़े से किया जाएगा। इस अवसर पर गीत संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से राहुल चन्द्र जैन, संदर्भ पाण्डेय, संजय सेठ, अलंकार जायसवाल, रूपेश यादव, रूप नारायण अग्रहरि, ओम शंकर गिरी, सुधानन्द गिरी, अमन वर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, पुष्कर सिंह, यश कसेरा, जहान्वी कसेरा, शिप्रा गुप्ता, रूपा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529