वाराणसी जनपद के पिंडरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लखमीपुर निवासी सत्यम पटेल एवं उनके बड़े भाई सुजीत पटेल आधुनिक सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते जा रहे हैं। नई तकनीक और उन्नत आधुनिक बीजों के प्रयोग से अत्यधिक उत्पादन वाली सब्जी फसल तैयार कर रहे दोनों भाइयों की चर्चा अब विभागीय स्तर तक पहुंच चुकी है।
इसी क्रम में आज सत्यम पटेल एवं सुजीत पटेल अपनी आधुनिक फसल को लेकर जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य तथा गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल से मिले। अधिकारियों ने फसल की जानकारी लेने के साथ उनके नवाचार, मेहनत और आधुनिक खेती के प्रयासों की सराहना की।

जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य ने कहा कि युवा किसानों द्वारा नई तकनीक से की जा रही खेती अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं डीसीपी आकाश पटेल ने भी दोनों भाइयों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि कृषि विभाग की ओर से जो भी संभव सहयोग होगा, वह भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा।
कम उम्र में आधुनिक खेती के माध्यम से सफलता हासिल कर रहे सत्यम और सुजीत पटेल आज क्षेत्र के युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629