लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक दत्त ने शनिवार दोपहर अपने ऑफिस में खुद को गोली मार ली। जमीन की खरीद-फरोख्त में पैसा फंसे होने और लेनदारों के दबाव से वह परेशान चल रहे थे।
ग्रीन व्यू अपार्टमेंट निवासी अभिषेक की लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर पर प्लाटिंग थी। शनिवार करीब 4 बजे रीवर व्यू अपार्टमेंट स्थित ऑफिस में उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साले वैभव ने उन्हें तुरंत हेल्थ सिटी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459