मीरजापुर 07 जनवरी 2026-
अर्थ एवं संख्या प्रभाग, नियोजन विभाग, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण तथा अनिगमित सेक्टर के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के सम्बन्ध में पुनःबोधात्मक प्रशिक्षण दिनांक 06.01.2026 एवं 07.01.2026 को राम नरायन यादव उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या), विन्ध्याचल मण्डल के कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण भारत सरकार के बोधात्मक / उप क्षेत्रीय राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय वाराणसी के माटर ट्रेनर्स विकास सिंह, राजेश प्रसाद, धर्मपाल शास्त्री तथा बी०के० सिंह वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यकम में मण्डल के तीनों जनपदों के कुल 07 पर्यवेक्षकों, 14 सर्वेक्षकों तथा सर्वे से सम्बन्धित मण्डल के अपर सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मण्डलीय सांख्यिकीय अधिकारी राम नरायन यादव सहित इस प्रशिक्षण में जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबूलाल, बब्बन प्रसाद, निशान्त मिश्रा तथा शशिकान्त उपस्थित रहें।







