पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अपहरण/सट्टेबाजी/जुआं की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत सघन चेकिंग अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के निर्देशन में दिनांक 05.01.26 को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 010/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि0 ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष को विश्वसुंदरी पुल के उपर चढने वाले सर्विस लेन अण्डर पास के पास से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि0 ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष
घटना का विवरण –
दि० 05.01.26 को फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कम्प्यूटर के माध्यम से अभियोग पंजीकृत कर कायमी मु0अ0सं0-10/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम दिनांक घटना 05.01.2026 समय 12.30 बजे, घटनास्थल विश्वसुंदरी पुल के उपर चढने वाले सर्विस लेन अण्डर पास के पास व फासला करीब 4 किमी दक्षिण दिनांक सूचना तारीखी इमरोजा समय कायमी मुकदमा रपट हाजा बमुदैयत उ0नि0 गौरव कुमार मिश्र चौकी प्रभारी रमना थाना लंका कमि० वाराणसी बनाम अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि० ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष पंजीकृत कियागया। विवेचक उ0नि0 उज्जवल भारद्वाज थाना लंका वाराणसी।
अभियुक्त का पूछताछ विवरणः- अखिलेश कुमार सिंह पुत्र जगनारायण सिंह नि0 ग्राम मुजराढ़ थाना धर्मपुरा जिला रोहतास बिहार उम्र 45 वर्ष से पूछताछ करने पर कि साहब मेरे हाथ में जो नीले रंग का बैग है उसमें अंग्रेजी शराब है तथा इसे बिहार बेचने के लिए लेकर जा रहे था कि तभी आप लोग आ गए। आप लोगों को देखकर कि मैं कहीं पकड़ा ना जाऊं भागने का प्रयास कियाकि आप लोग पकड़ लिए।
अभियुक्त के पाससे बरामदगी 03 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 144 अदद 180 एमएल पैकट कुल 25.920 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
गिरफ्तारी का स्थान, तिथि और समय: –
सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से दिनांक 29.12.2025 को समय 22.50 बजे
1. मु0अ) सं0010/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिसटीम का विवरण-
1. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह चौकी प्रभारी रमना कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 राहुल जायसवाल थाना लंका कमि० वाराणसी
3. का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना लंका कमि० वाराणसी
4. का0 रोशन कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी
रिपोर्ट जगदीश शुक्ला







