चंदौली अलीनगर। क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 16 से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इरफान नामक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी को इरफान नाम का युवक लेकर फरार हो गया है। परिजनों की शिकायत पर अलीनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी इरफान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आरोपी की तलाश जारी है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी तथा नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।
मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







