सकलडीहा
क्षेत्र के खडेहरा गांव स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र में गुरुवार को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस दौरान विद्यालय की ओर से एकता का संदेश देते हुए सभी धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया गया था।विद्यालय परिसर में विभिन्न झकियो के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह से सम्बंधित प्रेरणा दायक जानकारियां दी गई थी।कार्यक्रम में दिब्याग बच्चों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
दरअसल प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जहा प्रभु यीशु की महिमा और प्रार्थना के लिए लोग एकत्रित हुए।प्रभु यीशु के जन्म गाथा पर आधारित झाकिया और क्रिसमस कैरोल्स ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रभु यीशु के प्रति अपने प्रेम और उत्साह को प्रदर्शित किया।इस मौके पर हिन्दू धर्म की ओर पूज्य धीरूभाई महाराज,मुस्लिम से अजहर अली,बौद्ध धर्म से भिक्खू संघरत्न,ब्रम्ह कुमारी से सरोज देवी,निरंकारी से अभिलेश कुमार मौर्य,ईसाई धर्म से फादर प्रेमचंद रहे।अध्यक्षता संस्था के निदेशक ज्ञानप्रकाश और संचालन सुजीत कुमार ने किया।











Users Today : 29
Users This Year : 24803
Total Users : 37396
Views Today : 61
Total views : 73590