चंन्दौली बबुरी
जनहित इंडिया के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा चकिया रोड स्थित दुदे गांव के पास उस समय हुआ, जब वे अपने निजी दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) से कहीं जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुडेय गांव के सामने एक दोपहिया वाहन संख्या UP67 AJ 9939 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आस पास मौजूद लोगों की मदद से घायल पत्रकार को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
पूर्व में व्यक्त की गई थी जान-माल की आशंका
सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह लंबे समय से सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता करते आ रहे हैं। अपने कार्य के दौरान उन्हें कई बार विरोध और दबाव का सामना भी करना पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले ही बबुरी थाना में जान-माल की सुरक्षा को लेकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया था।
निष्पक्ष जांच की मांग
घटना के बाद पत्रकार जगत और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।
स्थानीय लोगों और पत्रकार साथियों ने प्रशासन से मांग की है कि:
फरार दोपहिया वाहन (UP67 AJ 9939) के चालक की शीघ्र पहचान की जाए
मामले की गंभीरता से जांच हो
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएँ
पत्रकार सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक लोगों का कहना है कि निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है ,और ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
फिलहाल, मामले की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।







