चंदौली इलिया
मूसाखांड निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र भरत का वाराणसी में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। दीपक वाराणसी में राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दीपक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी और तीन छोटे बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक का जन्म लगभग 15 दिन पहले ही हुआ था। पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपने बच्चों के भरण-पोषण को लेकर चिंतित हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। महेंद्र राव ने अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भरत राम, संदीप कुमार, किशोर राम, गुप्तेश्वर बिंद, अरुण कुमार , कांता प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।











Users Today : 31
Users This Year : 24805
Total Users : 37398
Views Today : 63
Total views : 73592