वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र में कल हुई महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में कोई और नहीं, बल्कि पति ही अपनी पत्नी का कातिल निकला। कैथोर गांव में मिली थी लाश, सनसनी का माहौल दानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा कैथोर में एक महिला का शव छिपाए जाने की खबर से पूरे इलाके में दिल दहला देने वाली स्थिति पैदा हो गई थी। हर तरफ दहशत और आक्रोश का माहौल था।
वरुणा जोन की ‘ लेडी सिंघम ‘ और उनकी टीम का एक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरुणा जोन एडीसीपी (लेडी सिंघम) और सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। इस ऑपरेशन को धरातल पर उतारने में निम्नलिखित अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई
* दीपक कुमार: थाना प्रभारी, चोलापुर (तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए चर्चित)
* पवन राय: चौकी प्रभारी, दानगंज
* अमित सिंह: मुख्य कांस्टेबल (क्राइम कंट्रोल में अहम योगदान)
अपराधियों के लिए काल बने चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार
जहाँ पूर्व थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में घटनाओं के खुलासे को लेकर सवाल उठते रहे थे, वहीं दीपक कुमार ने अपनी जॉइनिंग के साथ ही अपराधियों को कड़ा संदेश दे दिया है। मात्र कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद हत्यारे पति को सलाखों के पीछे पहुँचाकर चोलापुर पुलिस ने साबित कर दिया है कि वाराणसी में अब अपराधी चाहे पाताल में भी छुप जाए, पुलिस उसे ढूँढ निकालेगी।
“यह खुलासा हमारी टीम की सजगता और जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। अपराधियों के लिए चोलापुर में अब कोई जगह नहीं है।”
मुख्य हाइलाइट्स :
* खुलासा : पति ने ही की थी पत्नी की निर्मम हत्या।
* सफलता : एडीसीपी वरुणा जोन और एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी।
* हीरो : थाना प्रभारी दीपक कुमार की क्राइम पर पकड़ ने जीता जनता का भरोसा।
* सहयोग : मुख्य कांस्टेबल अमित सिंह की रही महत्वपूर्ण भूमिका।







